Khel Today

1.6K posts

Khel Today banner
Khel Today

Khel Today

@KhelToday

A sports magazine in hindi since April 2016, covers events from schools, colleges, clubs, national to international level. It has a website http://www.kheltoday

Katılım Mart 2016
187 Takip Edilen166 Takipçiler
Khel Today retweetledi
NUJ(India)
NUJ(India)@NUJIndia·
@NUJIndia, @DjaNuji और एनयूजेआई महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला पत्रकारों के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों तथा कैंसर जागरूकता विषय पर एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम कैप्स सीएपीएस (कैंसर अवेयरनेस, प्रीवेंशन एंड स्क्रीनिंग) में संस्थान के प्रीवेंटिव ऑनकोलॉजी विभाग की वरिष्ठ सलाहकार डॉ आकांक्षा सिन्हा ने महिला एवं पुरूषों में पाए जाने वाले चार प्रमुख कैंसर और उनसे बचाव व एचपीवी (ह्यूमन पैपीलोमा वैक्सीनेशन) पर अहम जानकारी साक्षा की तथा इस विषय पर महिला पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी जवाव दिया। एनयूजेआई के सात जंतर मंतर कार्यालय पर आयोजित व्याख्यान में बड़ी संख्या में महिला पत्रकारों ने हिस्सा लिया। डॉ आंकाक्षा ने बताया कि महिलाओं में स्तन व सरवाइकल कैंसर तथा पुरूषों में फेफडें का कैंसर और ओरल कैंसर सबसे अधिक पाया जाता है। हाल में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं में पाए जाने वाले सरवाइकल कैंसर के लिए कारक ह्यूमन पैपीलोमा वायरस के खिलाफ एचपीवी (हयूमन पैपीलोमा वैक्सीन) की शुरूआत की है। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में यह वैक्सीन निशुल्क लगाई जाती है, नौ साल से अधिक उम्र की बच्चियों के साथ ही यह वैक्सीन लड़को को भी दी जा सकती है, लड़कों में यह वैक्सीन कोलन कैंसर से बचाव में कारगर मानी गई है। डॉ आंकाक्षा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन की अधिकतम उम्र 15 साल तक रखी गई है जबकि 45 वर्ष तक की महिलाएं भी इसे लगवा सकती हैं। कैंसर जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम में पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे। एनयूजेआई के कैंसर जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम में एनयूजे के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार श्री रास बिहारी द्वारा डॉ आंकाक्षा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर एनयूजे महासचिव श्री प्रमोद तिवारी, एनयूजेआई महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक जनसत्ता अखबार की वरिष्ठ पत्रकार श्रीमति प्रतिभा शुक्ला, एनयूजेआई के पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्रा सहित एनयूजेआई सचिव अमलेश राजू, एनयूजेआई सह संयोजक महिला प्रकोष्ठ उषा पाहवा, महासचिव दिल्ली पत्रकार संघ प्रमोद कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अर्चना ज्योति, एकता पुरोहित, विजयलक्ष्मी सहित एनयूजेआई के पदाधिकारी राकेश थपलियाल, प्रमोद कुमार सिंह, प्रियरंजन, सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।
NUJ(India) tweet media
हिन्दी
0
18
21
428