#उरई के कुइया गौशाला क्षेत्र में तैनात जेई आलोक पर पत्रकार से कथित अभद्र व्यवहार का आरोप सामने आया है
फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है
मामला सीधे तौर पर मीडिया की गरिमा और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा है
@UPPCLLKO@dvvnlhq@dvvnljalaun2@UppclMedia
उत्तर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी नीतियों के तहत माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जालौन में 2025-26 में बाढ़ व अतिवृष्टि से प्रभावित 8,387 किसानों को 4.03 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे खातों में हस्तांतरित की गई । जिलाधिकारी के निर्देशन में पारदर्शी व त्वरित सर्वे से समय पर सहायता सुनिश्चित करने से किसानों को संबल मिला वर्तमान में मौसम के दृष्टिगत भी जिलाधिकारी द्वारा राजस्व कर्मियों द्वारा किये जा रहे सर्वे की समीक्षा कर सभी संबंधित को फील्ड में रहकर तत्परता से कार्यवाही के निर्देश दिए गए । राजस्व अधिकारी माननीय जनप्रतिनिधियो के माध्यम से निरंतर कृषकों को हर सम्भव सहायता देने में तत्परता से कार्य कर रहे है ।@ChiefSecyUP@CMOfficeUP@UPGovt@GoupRelief@InfoDeptUP
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के मार्गदर्शन में प्रदेश के किसानों को पारदर्शी व सरल व्यवस्था से जोड़ने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से अब किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एकीकृत पहचान के आधार पर आसानी से प्राप्त होगा।
कृषि विभाग सहित सभी संबंधित विभागों की लाभार्थीपरक योजनाओं को एक मंच पर जोड़कर किसानों तक लाभ की सीधी, सुव्यवस्थित और प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
उत्तर प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी माननीय मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जनपद के हजारों बच्चों को मिल रही मदद के प्रभावी क्रियान्वयन से बच्चों के भविष्य को मिल रही नई दिशा है । मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड, सामान्य व स्पॉन्सरशिप के तहत वर्ष 2025-26 में प्रभावित बच्चों को 1.62 करोड़ से अधिक की सहायता धनराशि वितरित की गई । जिलाधिकारी ने योजना की समीक्षा कर अभिभावकों एवं आमजन से अपील कर प्रत्येक पात्र बच्चों को योजना से जोड़ने के लिए आगे आने का आह्वान किया एवं संबंधित अधिकारियों को योजना के प्रचार प्रसार हेतु कड़े निर्देश दिए ।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार ‘स्कूल चलो अभियान’ में जालौन बना मिसाल,11 वर्षीय ऋतिक को माला पहनाकर कराया नामांकन। 1489 विद्यालयों में अभियान शुरू, स्कूलों में बच्चों को सत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य, पहले दिन जनपद में 5000 नामांकन। स्कूल प्रबंधन समितियों को घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कराने व ड्रॉपआउट बच्चों को जोड़ने के सख्त निर्देश। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
जनसुनवाई में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने कार्यालय में प्रात 10 बजे से से जन समस्याएं एवं जन शिकायतों को सुना गया एवं प्राप्त समस्त शिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए ।
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार अप्रैल माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू।कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। 01 से 30 अप्रैल तक अभियान संचालित, 10 से 30 अप्रैल तक ‘दस्तक अभियान’ के तहत घर-घर पहुंचेगी जागरूकता। स्वच्छता, सतर्कता और जनसहभागिता पर विशेष जोर।
जालौन मे नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से जनसुनवाई कर थानों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के उचित,गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये @jalaunpolice
जालौन स्मार्ट मीटर से बदलेगी बिजली की तस्वीर,
उपभोक्ताओं को मिलेगा पूरा कंट्रोल
बिजली व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने दी जानकारी @dmJalaun@CMOfficeUP
जालौन में कालपी क्षेत्र के ग्राम करमचंद्रपुर से सुरहती मार्ग कई वर्षों से जर्जर पड़ा ग्रामीणों को आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है मा मुख्यमंत्री जी व विधायक जी से लगाई बनवाने की गुहार @CMOfficeUP@myogiadityanath@Satishmahanaup@Vinod_MLA_Kalpi@dmJalaun
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा जिला स्तरीय उद्योग बंधु, व्यापार बंधु एवं श्रम बंधु समिति की बैठक में पीएम रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री युवा रोजगार व एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत युवाओं को समय से ऋण उपलब्ध कराने बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण, निवेश मित्र पोर्टल, शिक्षुता प्रोत्साहन, दुग्ध विकास नीति व औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की भी विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जनपद मुख्यालय उरई में स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस (प्रथम एवं द्वितीय) का त्रैमासिक स्थलीय निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट गोदाम में संरक्षित ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की भौतिक स्थिति और उनकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों मॉनिटरिंग सिस्टम की कार्यशीलता की भी जांच कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा जिला पोषण समिति/कन्वर्जेन्स विभाग की समीक्षा बैठक में बाल विकास सेवा व पुष्टाहार विभाग, आदर्श आंगनवाड़ी केन्द्र पोषण ट्रैकर पर फीडिंग, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, एनआरसी में बच्चों का संदर्भन,आंगनवाड़ी केंद्र भवन निर्माण, ग्राम स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग, बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने आदि पर विस्तृत समीक्षा कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाने के निर्देश दिए गए ।
मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा स्मार्टफोन व ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस जैसे आधुनिक संसाधनों से सशक्त होगा पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और बाल विकास तंत्र। जनपद जालौन में आंगनवाड़ी सेवाओं को मिली नई मजबूती—17 नवनिर्मित केंद्र भवनों का लोकार्पण एवं 34 नवचयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया । उक्त अवसर पर माननीय सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार उपस्थित रहे । नवचयनित सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
ब्रेकिंग जालौन
चमारी गांव का नाम न बदला जाए,
ग्रामीणों ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा,
चमारी गांव का नाम बदला गया तो होगा बड़ा आंदोलन ग्रामीण।
मौके पर ग्रामीणों समेत बसपा के नेता मौजूद रहे। @CMOfficeUP@myogiadityanath@dmJalaun@adgzonekanpur@jalaunp