
ll नौएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारिणी बैठक में माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा हुए सम्मिलित ll
28.03.2026: शनिवार देर शाम नौएडा सिटीजन फोरम (NCF) की कार्यकारिणी बैठक में माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी टीम को हार्दिक बधाई दी तथा नौएडा एवं यहां के नागरिकों से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा की।
सांसद महोदय ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी मार्गदर्शन एवं सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक संगठनों को जनता की मजबूत आवाज बनकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
एन.सी.एफ. के अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार अग्रवाल एवं संरक्षक इन्द्राणी मुखर्जी ने माननीय सांसद महोदय के बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। संगठन ने नागरिक कल्याण एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में संगठन की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह, महासचिव प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एस. पी. जैन, कर्नल ए. के. गुप्ता, प्रो. सुनीता जेटली, आर. के. सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल मुंद्रा, प्रदीप यादव, उपाध्यक्ष चक्रधर मिश्रा, राजेश्वरी त्यागराजन, सचिव गरिमा त्रिपाठी, अंकित अरोड़ा , रश्मि द्विवेदी, अनीता अरोड़ा , राजश्री गुप्ता, संजय त्रिपाठी, वैभव श्रीवास्तव, कानूनी सलाहकार रनपाल अवाना व कमल कौशिक सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
धन्यवाद।
@dr_maheshsharma




हिन्दी










