@shahrukh Malik
114 posts

@shahrukh Malik
@_malik6208
प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा ऊ०प्र० भाकियू एकता सक्ति






सेवा में, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, मुरादनगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश – 201206। विषय: वार्ड नं. 21 में जानलेवा दूषित जल आपूर्ति, ध्वस्त बुनियादी ढांचे और सफाई व्यवस्था की विफलता के संबंध में सामूहिक शिकायत। आदरणीय महोदय/महोदया, हम, वार्ड नं. 21, चौड़ा खड़ंजा, ईदगाह रोड के निवासी, इस औपचारिक शिकायत के माध्यम से आपका ध्यान अपने क्षेत्र की अत्यंत दयनीय स्थिति की ओर दिलाना चाहते हैं। यहाँ के निवासी केवल अव्यवस्था से नहीं, बल्कि अपने जीवन के खतरे से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य का गंभीर खतरा (इंदौर घटना का संदर्भ): टूटे हुए नाले का गंदा पानी पीने के पानी की पाइपलाइन में मिल रहा है। नलों में बदबूदार और दूषित पानी आ रहा है। हम प्रशासन को इंदौर (दिसंबर 2025 - जनवरी 2026) की हालिया त्रासदी की याद दिलाना चाहते हैं, जहाँ दूषित पानी के कारण कई लोगों की जान चली गई थी। नगर पालिका की लापरवाही हमारे वार्ड को उसी तबाही की ओर धकेल रही है। ध्वस्त बुनियादी ढांचा: यहाँ का खड़ंजा पूरी तरह टूट चुका है। सड़क पर वाहन ले जाना असंभव है और बच्चों के नालों में गिरने या चोटिल होने का डर हर समय बना रहता है। सफाई में लापरवाही: घरों के बाहर रोज़ाना नाली का गंदा पानी भरा रहता है। कूड़ा उठाने की कोई व्यवस्था नहीं है और त्योहारों पर भी यहाँ सफाई नहीं की जाती। हमारी मुख्य मांगें: पानी की निकासी: टूटे हुए नाले की तुरंत मरम्मत की जाए ताकि जलभराव खत्म हो। खड़ंजे का निर्माण: टूटे हुए खड़ंजे को जल्द से जल्द दोबारा बनाया जाए। नियमित सफाई: मोहल्ले से रोजाना कचरा उठाने की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाए। स्वच्छ पेयजल: पानी की पाइपलाइन की तुरंत जांच कर दूषित पानी की सप्लाई रोकी जाए। यदि दूषित पानी या लापरवाही के कारण यहाँ कोई जनहानि होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। प्रार्थी: समस्त निवासी, वार्ड नं. 21, चौड़ा खड़ंजा, ईदगाह रोड, मुरादनगर। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @NandiGuptaBJP @dm_ghaziabad @gdagzb @AMRUTCityGzb @UPGovt @UPTakOfficial @InfoDeptUP
















माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी @myogioffice @CMOfficeUP जी आपके राम राज्य में कोई भी सुरक्षित नहीं है खुलेआम गुंडागर्दी की गर्दिश मची हुई है कल सुबह 4:00 बजे एक बुजुर्ग को बेहर्मी में से पीटा गया जिसका नाम कफील हापुड़ जनपद का रहने वाला है पीड़ित के द्वारा थाना हापुड़ देहात में तहरीर दी गई परंतु उल्टा पीड़ित को डराया धमकाया जा रहा है कि वह अपनी शिकायत वापस ले और एक विपक्ष गुंडे को पुलिस ने 151 धारा में छोड़ दिया है और लगातार पीड़ित पर दवा बनाया जा रहा है ना ही कोई अभी तक कार्रवाई हुई ना ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ क्या आपकी सरकार में कोई भी नागरिक सुरक्षित है क्या यह सवाल बार-बार खड़े हो रहे हैं और जो उच्च अधिकारी ऐसी हरकतें कर रहे हैं उन पर भी उच्च कार्यवाही की जाए अगर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति संगठन थाना हापुड़ देहात का घेराव करने पर मजबूर होगा @Uppolice @UPVidhansabha @dgpup @DmHapur @hapurpolice @UPTakOfficial @ABPNews








