𝕊𝕙𝕒𝕦𝕜𝕒𝕥 𝔸𝕟𝕤𝕒𝕣𝕚 retweetledi

आंधियों से पहले तैयारी तेज, पेड़ों की छंटाई में जुटी डिस्कॉम की FRT टीम
जोधपुर। गर्मी और आंधियों के मौसम को देखते हुए जोधपुर डिस्कॉम की फॉल्ट रिपेयर टीम (FRT) पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली लाइनों के आसपास खड़े पेड़ों की व्यापक छंटाई का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि तेज आंधियों के दौरान टहनियां तारों पर गिरकर बिजली आपूर्ति बाधित न करें। टीम रोजाना संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर जोखिम वाले पेड़ों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित रूप से ट्रिम कर रही है। यह प्री-मेंटेनेंस अभियान उपभोक्ताओं को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। @artizzzz @RajCMO @hlnagar @RajSampark




हिन्दी























