@CMOfficeUP@myogiadityanath महोदय, पिछले 5 साल से आयुष्मान कार्ड के लिए परेशान हूं, बन नहीं रहा हैं जबकि UP श्रम कार्ड बना हुआ हैं l कृपया आयुष्मान कार्ड बनाने की कृपा करें l
उत्तर प्रदेश में आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से छूटे लोगों को हमने मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित किया है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
ऊर्जा क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हित सर्वोपरि…
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उनकी गहन जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें।
2दिन पहले उपभोक्ता परिषद ने मा0मुख्यमंत्री जी से स्मार्ट प्रीपेड के मामले में हस्तक्षेप की मांग उठाई थी अंततःमा मुख्यमंत्री जी ने उपभोक्ताओं के हित में इस गंभीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए स्मार्ट मीटर की विशेषज्ञ समितिबनाकर जांच करने का निर्देश दिया है मा0जी का बहुत-बहुत आभार।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ में ऊर्जा विभाग के कार्यों की समीक्षा की तथा स्मार्ट बिजली मीटर के संबंध में उपभोक्ताओं की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए इसकी गहन जांच के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि ऊर्जा क्षेत्र में किए गए सुधारों का वास्तविक लाभ अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचे, इसके लिए विश्वसनीय आपूर्ति, तकनीकी दक्षता और जवाबदेही को आधार बनाकर कार्य किया जाए।
*IMPORTANT*
मैं बीते कुछ वर्षों से आर्थिक चुनौतियों से घिरे परिवारों के मेधावी बच्चों की फीस और किताबों की व्यवस्था करने का प्रयास करता रहा हूं। सहृदयीजनों के विश्वास व सहयोग से ये मुहिम कारगर भी साबित हुई है। इधर एक चुनौती अधिक बढ़ गई है कि स्कूल हरसाल किताबें बदल देते हैं जिससे पुरानी पाठ्य पुस्तकें किसी के काम नहीं आ पा रही हैं, इतनी जल्दी जल्दी सिलेबस-किताबें बदलना घोर ‘सामाजिक अपराध’ है, आप सबसे आग्रह है कि इस संबंध में अधिकाधिक जानकारी उपलब्ध करवाएं जिससे निजी स्कूलों की मनमानी व मनबढ़ रवैये पर अंकुश लगाने के लिए विधिक/कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके🙏🙏
@nagarnigamvns कृपया इसमें ढक्कन लगाने का कष्ट करें l कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती हैं l पता - मीरापुर बसही, गांधी नगर कालोनी, नियर कलश वाटिका, वाराणसी l
फ़िल्म Vidheyan में मामला सिर्फ़ एक मालिक और उसके नौकर की मानसिक गुलामी का नहीं है, पूरी सोच का है.
मालिक अपने नौकर से कहता आज तुम्हारी ड्यूटी रात को ताड़ी की दुकान पर. ताकि मजदूर के गैर-हाजरी में मालिक उसकी पत्नी का बलात्कार कर सके.
शुरुआत में मालिक चोरी छिपे बलात्कार करता है. मजदूर की चुप्पी देखकर मजदूर को घर से बाहर निकालकर उसकी पत्नी का बलात्कार करता है.
मज़दूर इसलिए नहीं डरता कि वो कमज़ोर है,
वो इसलिए डरता है क्योंकि सत्ता, गरीबी और दहशत ने उसकी आवाज़ छीन ली है.
भूमिहीन मजदूरों के पास उनके मालिक और भगवान के अलावा कोई नही है. मालिक अपने ही मजदूर की पत्नी का रोज़ बलात्कार करता है, फिर भी मज़दूर चुप है.
क्योंकि वहां इंसान नहीं, पीढ़ियों की दास मानसिकता लड़ रही होती है. जहां डर जुल्म झेलने की प्रथा बन जाता है.
BBC की ये डॉक्यूमेंट्री आपके होश उड़ा देगी..!!
यह कहानी है बिहार के कटिहार जिले की है जहां "सीरो देवी" नाम की दाई ने अपने जीवन में 12-13 बच्चियों को पैदा होते ही मार दिया और बाकी कई दाइयों ने भी यही किया।
उन्हें ऐसा करना पड़ता था क्योंकि उन्हें गांवों के पहुंचदार लोगों के द्वारा नवजात बच्चियों को मारने के लिए मजबूर किया जाता था, क्योंकि वो और बेटियां नहीं चाहते थे।
"दाइयों ने कुछ बच्चों को ज़हर खिला दिया, कुछ की गर्दन मरोड़ दी और कुछ के गले में नमक भरकर मार देती थीं"
— क्या हम सच में दुनियां की 4th Largest economy वाला एक महान देश हैं..?? क्योंकि एक महान देश में तो ये नहीं होता है।
(क्यों न हर लड़की को सांस लेने, सपने देखने और जीने का हक मिले)
विद्युत उपभोक्ताओं की बेहतर सेवा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। विशेष रूप से उनकी शिकायतों पर ध्यान देने के लिए हमने सभी अधिकारियों और कर्मियों को बताया है।
उसी क्रम में उपभोक्ता या जन प्रतिनिधि का फ़ोन उठाने और विवेकपूर्ण ढंग से बात करके समस्या का निराकरण करने के लिए भारपूर्वक कहा जा रहा है।
मानवीय बातचीत के उपरांत हाल के समय में तकनीक आधारित व्यवस्थाओं का भी बहुत महत्व है। आपकी सेवा के लिए टोल फ्री नंबर 1912 की हमारी हेल्पलाइन निरन्तर कार्यरत है।
पिछले वर्षों में हमने:
1. इसे अनेक रूप से अपग्रेड कराया है।
2. तीन साल पहले बहुत कम लाइनें थीं जिसे हमने कई गुना बढ़ाया।
3. इससे कॉल ड्राप या वेटिंग का समय कम हुआ है।
4. 1912 पर फ़ोन करके आप अपनी शिकायत निःशुल्क दर्ज करा सकते हैं।
5. 1912 पर आने वाली शिकायतों का त्वरित और वास्तविक निस्तारण हो इसके लिए हम सतर्क हैं।
6. कई बार हमने इन केंद्रों का भ्रमण करके व्यवस्था को और प्रभावशाली बनाने का प्रयास किया है।
7. हाल में निस्तारण की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए उच्च अधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग और निरीक्षण करने को पुनः कहा है।
आप इस सुविधा का उपयोग करें और हमें अपना विचार भी बताते रहें।
हमारी शुभकामना।
@narendramodi@myogiadityanath@AmitShah@JPNadda@Bhupendraupbjp@idharampalsingh@UPPCLLKO@EMofficeUP#NayeBharatKaNayaUP#GoodGovernance#HumaraUP#VikasExpress