Hemant Maraar
1K posts

















पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के बाद भी छत्तीसगढ़ सरकार की नींद नहीं खुली, गरियाबंद जिले में अवैध खनन की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार इमरान मेमन और उनके साथियों को खनन माफिया के गुंडों ने दौड़ा दौड़ा के मारा और हवाई फायर भी की, अपराधियों के हौसले बुलंद है @CGVOICE00777







रायपुर के महादेव घाट क्षेत्र में युवक-युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि 2-3 लड़के और 4-5 लड़कियों के बीच जमकर हाथापाई हो रही है। ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लड़कियां महादेव घाट इलाके से गुजर रही थी। तभी वहां पर मौजूद कुछ लड़कों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। इस बीच मारपीट शुरू हो गई। @RaipurPoliceCG मामले की जाँच कर इन पर कड़ी कार्रवाई की जाये। #रायपुर #छत्तीसगढ़ #Raipur #RaipurNews #Chhattisgarh #Chhattisgarhaccident #viralvideo #viral #वायरल @RaipurPoliceCG @RaipurDistrict












जानकारी के मुताबिक रायपुर के हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के घर से पुलिस को 37 लाख नगद, कई जमीनों के कागजात, अवैध हथियार, कारतूस, 70 तोला सोना और कई लग्जरी गाड़ियां जब्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, तोमर बंधुओं ने अवैध धंघों और वसूली के बूते इतनी काली कमाई जमा कर रखी है, उसके बूते इतना विशाल कोठीनुमा मकान बनाया है कि, सर्चिग में जुटे दर्जनों पुलिसकर्मियों को पूरे मकान की तलाशी में 14 घंटे लग गए। मंगलवार की रात से शुरू हुआ तलाशी अभियान बुधवार की सुबह खत्म हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तोमर बंधुओं के घर से हथियार, प्रॉपर्टी से संबंधित बेशुमार दस्तावेज बरामद हुए हैं। इनके अलावा भी कई अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। बता दें कि, एक साल पहले रायपुर के हाइपर क्लब गोलीकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों का सिर आधा मुंडवा कर जुलूस निकाला था। इस घटना में रोहित तोमर, विकास अग्रवाल, सारंग मांधान और अमित तनेजा गिरफ्तार हुए थे। जुलूस निकालने के दौरान उनके कपड़े भी फटे हुए थे। #ChhattisgarhNews #ChhattisgarhUpdate #RaipurNews







