
🌴JHARKHANDI🌴 (झारखंडी जोहार)
3.1K posts

🌴JHARKHANDI🌴 (झारखंडी जोहार)
@jharkhandi55
! सेवा परमो धर्मः! सच का साथ -अन्याय के खिलाफ प्यासें को पानी 💧भूखे को खाना 🍚देने में कभी न कतराना।।🙏🙏🙏 🇮🇳वंदे मातरम् 🇮🇳जय हिन्द 🇮🇳 💯 % follow






मंत्री महोदय @chamralindaJMM आपने तो कहा था कि 31 मार्च तक बच्चों को छात्रवृत्ति मिल जाएगी लेकिन वह भी असफल रहा क्या आप लोग बच्चे को छात्रवृत्ति देना चाहते हैं या नहीं देना साफ-साफ कहिए राज्य में बच्चे परेशान है तकलीफ में हैं @yourBabulal @ajaysahspeaks @BikerGirlkancha


आ० मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी #बोकारो: चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी का गाली-गलौज वाला ऑडियो वायरल हो रहा ऑडियो में एक युवक को भद्दी-भद्दी गालियां देने का आरोप है लोगो के साथ ऐसे पेश आने वाले थाना प्रभारी पर अविलंब जाचं कर कारवाई सुनिश्चित करें सरकार की छवि धूमिल हो रही है।


प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने ANM को दी धमकी? ऑडियो हुआ वायरल 🔥 जिला सारण के नागरा में तैनात डॉ. महेंद्र मोहन और एक ANM के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। ऑडियो में कथित तौर पर धमकी भरी बातें सुनाई दे रही हैं, जिससे मामला गरमा गया है। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।














‘‘.कोई भी सीओ जमीन माफिया के साथ सांठगांठ न करे, कोई भी सीआई और कर्मचारी गलत चीजों में इन्वॉल्व न हो... नहीं तो कार्रवाई सुनिश्चित है। भू-राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में आज सख्त लहजे में सभी को चेतावनी दी। 🌟 कांके के एक राजस्व कर्मचारी को निलंबित करने का आदेश 🌟 जिला के विभिन्न अंचलों से भू-राजस्व से संबंधित मामले में मिल रही शिकायतों पर सख्त सीओ, सीआई और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नियम विरुद्ध गलत करनेवालों को किसी भी परिस्थिति में नहीं बख्शा जायेगा, उनपर सख्त कार्रवाई की जायेगी। कांके अंचल में जमीन में अवैध रुप से बाउंड्री वॉल निर्माण के मामले में एक राजस्व कर्मचारी को निलंबित करने का निर्देश दिया गया। 🌟 लंबित दाखिल-खारिज आवेदनों की समीक्षा, अनगड़ा कर्मचारी को शोकॉज 🌟 सभी अंचलों में लंबित दाखिल-खारिज मामलों की समीक्षा की गयी। अंचलवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी सीआई और कर्मचारियों से कारण पूछा। अनगड़ा अंचल में 90 दिनों से ज्यादा म्यूटेशन के लंबित आवेदन को ससमय निष्पादित नहीं करने पर कर्मचारी को शोकॉज करने का आदेश दिया गया। 🌟'' 10 डिसमिल से कम का म्यूटेशन युद्ध स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करें ''🌟 10 डिसमिल से कम म्यूटेशन के मामलों के निष्पादन के लिए अंचलवार रांची में कई बार शिविर लगाकर आवेदनों का निष्पादन किया गया एवं आवेदक को करेक्शन स्लिप भी दिया गया। 10 डिसमिल से कम के म्यूटेशन के मामलों का त्वरित निष्पादन करें, चेतावनी भी दी कि अगर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में 10 डिसमिल से कम के लंबित म्यूटेशन का मामला आता है तो कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। 🌟 रिजेक्ट म्यूटेशन केस की होगी समीक्षा गड़बड़ी पायी गयी तो कार्रवाई 🌟 अपर समाहर्त्ता, रांची को प्रत्येक अंचल से रिजेक्ट हुए 10-10 म्यूटेशन के मामलों की रैंडम सिलेक्शन कर समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। जांच में यदि पाया जाता है कि गलत तरीके से आवेदन अस्वीकृत किया गया तो सभी संबंधित के खिलाफ आरोप पत्र गठित करें। 🌟 पंजी-2 में सुधार का रिपोर्ट देने का निर्देश 🌟 बैठक में अंचलवार पंजी-2 में सुधार की भी समीक्षा की गयी। सभी अंचल अधिकारी पिछले दो महीने में पंजी-2 में सुधार से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध करायें। जनता दरबार में पंजी-2 में सुधार से संबंधित शिकायत आने पर आरोप पत्र गठित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये। 🌟‘‘तकनीकी कारण से म्यूटेशन लंबित तो ससमय जानकारी दें‘‘🌟 लंबित दाखिल-खारिज आवेदनों की समीक्षा के दौरान सीओ द्वारा बताया गया कि तकनीकी कारण से भी मामले लंबित हैं। इस पर कहा गया कि तकनीकी कारण से राजस्व कार्य बाधित न हो इसके लिए ससमय राजस्व कार्यालय को सूचित करें ताकि यथाशीघ्र समाधान किया जा सके। 🌟अंचल अधिकारियों को निर्देश, कार्यालय कर्मियों को रखें नियंत्रित🌟 सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वो अपने कार्यालय कर्मियों को नियंत्रण में रखें। किसी भी तरह से भूमाफिया के साथ सांठगांठ एवं गलत कार्याें में संलिप्तता पर कार्रवाई करें। इकसे अतिरिक्त आंगनवाड़ी केन्द्रों के भूमि चिन्हितीकरण, हिट एंड रन एवं आपदा मामले में मुआवजा राशि भुगतान संबंधित अन्य राजस्व कार्याें के ससमय निष्पादन के निर्देश दिये। बैठक में अपर समाहर्त्ता, रांची, सभी प्रखण्ड के जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारी, विभिन्न अंचल के अंचल अधिकारी, सीआई, कर्मचारी उपस्थित थे। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri




एक बुज़ुर्ग व्यक्ति बिना टिकट मिला, तो TT ने उसे जेल की धमकी देकर उसकी जेब तक खाली करवा ली सारे पैसे लूट लिए बेबस बुजुर्ग से । ये बेबस पल को किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया अब ज़रूरी है कि ये वीडियो अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे, ताकि इस TT पर कड़ी कार्रवाई हो सके। @RailwayPolice @RPFIndia कृपया संज्ञान लें।










