
प्रयाग महाकुंभ को अलौकिक, दिव्य और भव्य बनाने और दिखाने में उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग की बड़ी भूमिका रही है। किसी ने कहा कि महाकुंभ प्रकाश में एक स्वप्नलोक जैसा दिखता है। कुछ दिन पहले NASA के एक अंतरिक्ष यात्री जो अभी शायद अंतरिक्ष (space) में ही हैं उन्होंने International Space Station (ISS) से ली गई महाकुंभ की तस्वीरें भेजी थी। उन्होंने लिखा था कि महाकुंभ दिव्य रूप से प्रकाशित है। यह हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है। क्यों न हो... सिर्फ़ महाकुंभ के लिए किए गए कुछ विशेष कार्य ही गिनिये। आप दंग रह जाएँगे। - 132 KV का 1 नया सब स्टेशन बनाया। - 33 KV का 1 नया सब स्टेशन बनाया। - 227 नये सब स्टेशन (11 KV) के बनाये। - 5 लाख बिजली के कनेक्शन दिये गये हैं। - 52 हज़ार से ज़्यादा बिजली के खंभे लगाये हैं। - 70 हज़ार LED स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। - 1600 किमी बिजली के नये तार खींचे गये हैं। - 100 किमी 33 KV की इंटर-लाइनें बनाईं। - बिजली के हर खंभे को जिओटैग किया गया। - 22 किमी लाइन अंडरग्राउंड की गई। - 110 ट्रांसफार्मर नये लगाये या उच्चीकृत किए। विद्युत कर्मियों को उनकी मेहनत और लगन के लिए हार्दिक धन्यवाद। सबको बसंत पंचमी की पुनः हार्दिक शुभकामना। @narendramodi @myogiadityanath @JPNadda @Bhupendraupbjp @mlkhattar @idharampalsingh @MahaKumbh_2025 @MahaaKumbh @UPPCLLKO @EMofficeUP #Mahakumbh2025 #MahaKumbhCalling #NayeBharatKaNayaUP #GoodGovernance #बसंतोत्सव_महाकुम्भ #एकता_का_महाकुम्भ #महाकुंभ2025 #बसंत_पंचमी





















