Arvind Chotia@arvindchotia
वीडियो अमेरिका से आया है
भेजने वाले एक भारतीय हैं
जयपुर मूल के हमारे ये मित्र फ्लोरिडा में रहते हैं। हमारे यहां छठ पूजा पर चल रही नदियों की सफाई की बहस के बीच वे फ्लोरिडा की साफ सुथरी नदी और उसके उससे भी ज्यादा साफ सुथरे किनारे दिखा रहे हैं।
भाई साहब ने एक धृष्टता जरूर की है। उन्होंने इस साफ सफाई का श्रेय वहां के लोगों को दिया है जो गंदगी फैलाते ही नहीं हैं।
शायद वे वहां के किसी मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद आदि को जानते नहीं होंगे या फिर उनके समर्थक नहीं होंगे, इसलिए उन्होंने सफाई का श्रेय जनता को दे दिया है।
कुल मिलाकर,
पहली बात तो यह की सफाई एक परंपरा होती है और इसकी एक सुदृढ़ व्यवस्था भी होती है।
दूसरी बात, विकसित देशों में हमारे जितनी आबादी भी नहीं होती और हमारे जैसी जाहिल आबादी भी नहीं होती। कुछ वहां नियम भी सख्त होते हैं और लोग नियमों का पालन भी करते हैं। नियमों का पालन करने वालों का वे सम्मान भी करते हैं। नियमों को तोड़ने पर वहां के लोग भी नियम तोड़ने वाले को आड़े हाथों ले लेते हैं।
फिर भी अगर हम हमारे देश की बात करें तो सरकारों की जिम्मेदारी तो हमेशा रहेगी ही लेकिन यह कभी नहीं भूलें कि अकेले सरकार कुछ भी नहीं कर सकती। जब तक नागरिक समाज खुद सफाई का महत्व नहीं समझेगा तब तक आप कभी भी साफ सुथरे नगरों, साफ सुथरी नदियों, साफ सुथरे किनारों की उम्मीद नहीं कर सकते।
बात कड़वी है लेकिन सच है