



Pooja
5.2K posts

@POOJA_VOF
विश्व के प्रथम शिक्षक श्रीकृष्ण की अनन्य उपासक, धार्मिक आडंबरों और पाखंडों की गांधीवादी एवं अम्बेडकर वादी तरीक़ों से निर्मम हत्यारी ।

















आम आदमी कितना पका हुआ है ये नेताओं को समझ नहीं आ रहा….छोटी- छोटी चीजों के लिए लड़ना पड़ रहा है…सुचारू रूप से ट्रैफ़िक चले ये तो बेहद सामान्य समझने वाली बात है…फिर सड़क पर सभा/ भाषण क्यों? ये मुंबई का वीडियो है लेकिन दिल्ली में भी आए दिन कभी किसी VIP के गुज़रने के लिए तो बस बेवक़ूफ़ाना बंदोबस्त के कारण आम लोग घंटों ट्रैफ़िक में फँसे रहते हैं…









राहें गुलशन तो फूल खिलेंगे और तृणमूल रहा तो फिर मिलेंगे,तृणमूल रहा तो फिर मिलेंगे .... नर मुंडों से भरी सभा को देखती हूँ तो कहीं जाकर यह महिला एहसास कराती है सही मायने में महिला सशक्तिकरण का। ममता बनर्जी जो सही मायने में पुरुष प्रधान राजनीति और समाज में महिलाओं की वह आवाज़ है जिससे लाख कोशिशों के बावजूद भी यह समाज कुचल नहीं पा रहा। ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ जब सस्ती एंकर उस षड्यंत्र में शामिल होकर अपनी ज़ुबान गिरवी रखती हैं तब उन्हें देखकर यह लगता है कि वे ख़ुद अभी महिला सशक्तिकरण के दरवाज़े पर दस्तक नहीं दे पाई हैं भले ही डाइट कपड़ों और लिपि पुते चेहरों से ख़ुद को आधुनिक दिखाने की रेस में दौड़ने की कोशिश कर रही हों। ममता बैनर्जी वह चेहरा है जिसे देखकर कम से कम हर महिला को एक बार पुरुष प्रधान समाज की आँखों की फैलती पुतली में इस तस्वीर का भय महसूस करना चाहिए जो उसे जीवन की कठिन डगर में केवल चूड़ियाँ खनकाने और पायल बजाने तक की दासता से मुक्ति के रास्ते पर प्रशस्त होने का साहस देता है। व्यक्तिगत तौर पर मैं जब भी बड़े बड़े पुरुष राजनीतिज्ञों और चाणक्यों में ममता बैनर्जी को लेकर जो दहशत महसूस करती हूँ वह मुझे गर्व से भरने का एहसास कराता है। ममता बनर्जी वह विश्वास का नाम है जो वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में महिलाओं के प्रति समाज की सोच को हवाई चप्पलों की नोक पर रखता है। तरस तो मुझे उस अबला पर आता है जो उसका शोषण कर रहे पुरुषों की दासी बन कर अपनी मुक्ति के मार्ग ममता बनर्जी का विरोध करने उतर जाती है। तरस उस स्त्री पर आता है जो रात के अंधेरे और घर की चारदीवारी में पिटकर सुबह सड़कों पर उसी शोषण की ढाल बनकर ममता बनर्जी जैसी महिला का विरोध करती है। तरस उस स्त्री पर आता है जो किसी कॉरपोरेट और पुरुष वर्चस्व से लबरेज़ कंपनी में चंद पैसों के लिए ममता बनर्जी को महिला विरोधी बताती है और ख़ुद शोषण का शिकार बंद दरवाज़ों में होती रहती है। तुम्हारी हार में और जीत में मुझे हमेशा तुम में वह स्त्री नज़र आएगी जो किसी भी युद्ध के नगाडे़ से अधिक मेरे अंदर सनसनी पैदा करने की ताक़त रखती है। #Women_pride_mamta @sayani06 @abhishekaitc @TMC_Supporters @AITCofficial @MamataOfficial



धूप जिनके शरीर की दुश्मन है जनता के मुद्दों पर चुप रहने वाले दिल्ली दरबारी मानेसर वाले भैया .. कांग्रेस - राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनेगा ? सचिन पायलट - 👇🏿 @SachinPilot

