निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रॉबर्ट्सगंज द्वारा वोटर लिस्ट का प्रकाशन बुथो पर कराया गया एवं मतदाताओं को अंतिम सूची पढ़ कर सुनाई गई ।
@ceoup@ECISVEEP@DmSonbhadra
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा जी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को मध्याह्न 12 बजे से लोकभवन स्थित मीडिया सेंटर, लखनऊ में प्रेसवार्ता की जाएगी।
youtube.com/live/0ftaH_D3I…
तहसील राबर्ट्सगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुनकर प्रकरण का किया गया निस्तारण,जमीन संबंधी प्रकरण में स्थलीय जांच कर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को दिए गए आवश्यक निर्देश @myogioffice@ChiefSecyUP
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द व सहिजन कला में मतदाताओं के नाम जोड़ने,संशोधन व नोटिस के माध्यम से EROद्वारा की जा रही सुनवाई का जायजा लिया गया,नये पात्रों का मतदाता सूची में नाम जोड़ने व लोगों को जागरूक करने की अपील @ceoup@ECISVEEP
2- सभी blo को निर्देशित किया गया हैँ की इकठ्ठा फॉर्म 7 नही लेना है. 10 फॉर्म प्रति BLA प्रति booth प्रति दिन से अधिक न ले एंव BLA का प्रमाण पत्र भी लें l फॉर्म को गहनता से जाँच करने के उपरांत ही रिपोर्ट लगाएं.
@DmSonbhadra@ceoup@ECISVEEP
1-प्रतिदिन फॉर्म 6/7/8 की सूचना प्रारूप 9/10/11/11A/11B को माननीय आयोग के पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता हैँ जिसे कोई भी व्यक्ति देख सकता है कि कितना फॉर्म 6/7/8 भरें गए हैँ.. भाग स 2,7,16 व 21 मे फॉर्म 7 शुन्य भरें गए हैं.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा द्वारा दूरदर्शन लखनऊ के कार्यक्रम ‘‘नमस्ते यूपी‘‘ में वर्तमान में कराए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 की प्रक्रिया और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई। इस चर्चा में भारत निर्वाचन आयोग की तैयारियों, मतदाता सूची के पुनरीक्षण , युवाओं की भागीदारी और पारदर्शिता पर विस्तार से बात की गई। इस चर्चा में बताया गया कि कैसे तकनीक और डिजिटल पहलों के ज़रिए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 क्रियान्वित किया जा रहा है। भारतीय लोकतंत्र और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 को समझने के लिए यह वीडियो बहुत उपयोगी है
@ECISVEEP@DDNewslive@PIB_India@SpokespersonECI@AIRNewsHindi@PTI_News@ians_india@ANI
ग्राम पंचायत भवन लोढ़ी में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण किया गया,कृषक राजकुमार के प्रपत्रों की जांच कर मौके पर बुलाकर फार्मर रजिस्ट्री कराया गया, कृषि एवं राजस्व विभाग को पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराने के दिए गए निर्देश @PMOIndia@CMOfficeUP@ChiefSecyUP
उत्तर प्रदेश दिवस एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पुलिस लाइन चुर्क में ब्लैकआउट मार्क ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का रिहर्सल करना और आम जनमानस में अनुशासन व राष्ट्र सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना है @PMOIndia@CMOfficeUP@ChiefSecyUP
सामान्य निवास और स्थाई निवास में अंतर है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किसी निर्वाचक की मैपिंग न होने पर उसको नोटिस मिलने पर जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची में स्थाई निवास प्रमाण पत्र तो है परंतु सामान्य निवास प्रमाण पत्र नहीं है।इसलिए सामान्य निवास प्रमाण पत्र मान्य नहीं है।
फ़ॉर्म 6 भरते समय जन्मतिथि एवं आवासीय पते के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड मान्य है। जन्मतिथि के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड के अलावा भी पाँच अन्य विकल्प उपलब्ध है जिनमें से भी कोई एक दस्तावेज़ साक्ष्य के रूप में मान्य होगा इसी प्रकार आवासीय पते के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड के अलावा छह अन्य विकल्प उपलब्ध है जिनमें से भी कोई एक दस्तावेज़ी साक्ष्य के रूप में मान्य होगा। इन सारे दस्तावेज़ी विकल्पों की लिस्ट फ़ार्म 6 में ही दी गई है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण यानी SIR में फ़ॉर्म 6 भरते समय नयी बात यह है कि फ़ॉर्म 6 के साथ एक घोषणा पत्र भी देना है जिसमें आवेदक को विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2003 की अंतिम मतदाता सूची में स्वयं का अथवा स्वयं के माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का नाम खोज कर उसकी सूचना घोषणा पत्र में भरनी है। यदि आप यह कर लेते हैं तो फिर बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ी साक्ष्य के आपका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा।
यदि फ़ॉर्म 6 भरते समय आवेदक घोषणा पत्र में 2003 की अंतिम मतदाता सूची में से स्वयं का अथवा अपने माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का भी नाम नहीं खोज पाता है तो आवेदक को ERO द्वारा एक नोटिस दिया जाएगा। नोटिस का प्रारूप वही होगा जो कि गणना चरण के दौरान गणना फ़ार्म में स्वयं का अथवा अपने माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का भी नाम नहीं दर्ज करने वाले मतदाताओं को दिया जा रहा है और नोटिस पर दिए गए दस्तावेजों की सूची में से आवेदक को दस्तावेज़ी साक्ष्य देना होगा। दस्तावेज़ी साक्ष्य देने पर आवेदक का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा।
निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 401विधानसभा राबर्ट्सगंज में निर्वाचक नामावली के पढ़े जाने वाले कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया,नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए @ceoup @ECISVEEP @DmSonbhadra
तहसील घोरावल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्या को सुन, प्रकरण का किया गया निस्तारण,जमीन संबंधी प्रकरण में स्थलीय जांच कर निस्तारण हेतु संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश @PMOIndia@CMOfficeUP@myogioffice@ChiefSecyUP
प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की गई।
निर्देश दिए गए कि मतदाताओं की सुविधा के लिए आगामी तिथि 18 जनवरी 2026 को मिशन मोड पर प्रत्येक बूथ पर आलेख्य मतदाता सूची एवं अप्राप्त श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं की सूची को पढ़कर सुनाया जाए। प्रदेश में अवस्थित समस्त बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों की निर्धारित समय से पूर्व उपस्थिति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए, जिससे कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से सम्पन्न हो सके।
इस अवसर पर बूथ लेवल अधिकारियों के पास 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची, गणना अवधि के दौरान अप्राप्त (Uncollectable) श्रेणी में चिन्हित मतदाताओं की सूची, साथ ही अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृतक/डुप्लीकेट मतदाताओं की सूचियाँ उपलब्ध कराई जाएँ, ताकि मतदाता अपनी प्रविष्टियों का सत्यापन कर सकें।
मतदाताओं की सुविधा हेतु दावे एवं आपत्तियों से संबंधित फार्म 6 (घोषणा-पत्र सहित), फार्म 6ए, फार्म 7 एवं फार्म 8 (घोषणा-पत्र सहित) पर्याप्त मात्रा में सभी बूथों पर उपलब्ध रहेंगे। पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मौके पर उपस्थित होकर नाम जोड़ने, संशोधन अथवा विलोपन से संबंधित आवेदन निर्धारित प्रपत्रों पर प्रस्तुत करें।
कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में यह सुनिश्चित किया जाए कि समस्त बूथों पर निर्धारित कार्यवाही पूर्ण रूप से सम्पन्न हो। बूथ लेवल अधिकारियों के सहयोग हेतु आवश्यकतानुसार अन्य कार्मिकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। इस विशेष अभियान का मतदाताओं की जागरूकता हेतु प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
निर्देशित किया गया कि एनजीएसपी पर प्राप्त हो रही शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। डिफॉल्ट प्रकरणों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। प्राप्त शिकायतों का तथ्यपरक स्पष्ट उत्तर दिया जाए, जिससे की शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सके।
मतदाताओं से प्राप्त हो रहे फॉर्म 6 जो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के स्तर पर लंबित है या अभी तक बीएलओ असाइन नहीं किया गया है उसपर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इसे तत्काल प्रोसेस करते हुए निस्तारित कराया जाए।
बुक ए कॉल विथ बीएलओ से संबंधित प्रकरण में 48 घंटे से अधिक लंबित न रहे। यह भी सुनिश्चित किया जाए की बूथ लेवल अधिकारी प्रयास करके मतदाता से बात अवश्य करें, कॉल अनअटेंडेड न रहे।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@PTI_News@ians_india@DDNewslive@ANI@AIRNewsHindi@PIB_India
उत्तर प्रदेश विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण - 2026 में दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि के दौरान मतदाता सूची से संबंधित प्रतिदिन प्राप्त होने वाले फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 की सूची जनसामान्य की सुविधा के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन प्रदर्शित की जा रही है। यह सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध है।
मतदाता, इन सूचियों को देखने के लिए सबसे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर जाएं। वेबसाइट के Voter Services Tab पर क्लिक करने के बाद उपलब्ध 14 विकल्पों में से 6वां विकल्प “Claims & Objections (Form-9, 10, 11, 11a, 11b)” का चयन करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर प्रतिदिन प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सूची प्रदर्शित की जा रही है।
वेबसाइट पर 06 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक की अवधि में प्राप्त कुल फॉर्म 06,07, एवं 08 की सूची यथा- फॉर्म 9 (फॉर्म-6 से संबंधित), फॉर्म-10 (फॉर्म-7 से संबंधित) तथा फॉर्म-11, 11a, 11b (फॉर्म-8 से संबंधित) सूचियां जनपदवार एवं विधानसभावार उपलब्ध हैं।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@PTI_News@PIB_India@DDNewslive@AIRNewsHindi@ANI@ians_india