

Bazinga
3.1K posts

@InBazinga
Bharat Supporter, Positive thinker, Photographer, Management guy. Neither a #Bhakt nor #AAPtard.















@gupta_rekha this is Delhi sky from sector 34 noida and the arrow is Jawaharlal Nehru stadium. It’s around 16kms from here @ArvindKejriwal @BhagwantMann now you can ask your team to spoil it.

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में दिवाली से पहले वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, अक्षरधाम क्षेत्र में AQI 426 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इसके चलते सांस लेना बेहद मुश्किल हो गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गाजियाबाद के विजय नगर और नोएडा के कई इलाकों में भी प्रदूषण स्तर गंभीर हो गया है। धुआं और धुंध ने पूरे एनसीआर को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई है। CPCB के आंकड़ों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर, नोएडा सेक्टर-1 और गाजियाबाद के कई हिस्सों में PM 2.5 और PM 10 खतरनाक स्तर पर हैं। वहीं, गुरुग्राम में AQI 258 के साथ वायु की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है। #DelhiNCR #SmogAlert #AQI426 #AirPollution #SeverePollution #GreenDiwali #CPCB #ATCard #AajTakSocial


