Sabitlenmiş Tweet

हौले हौले से आ गई
होठों पे
मन की
बातें कुछ उनकही सी,
हौले हौले से रह गई
ज़ुबाँ पे
दिल की
आहें कुछ अनसुनी सी।
हौले हौले से मिली तेरी पलकों से मेरी पलकें,
और हौले हौले अपना इश्क़ जागा,
अँगड़ाइयाँ लेता,
आँखें मलते।।
#kavita250
@_Sukoon
हिन्दी










