Warrior
527 posts

Warrior
@dinesh6271
I know what I m capable of; I am a soldier now (a WARRIOR). I am someone to fear, not hunt.


#BSF में नई परंपरा…

Border Security Force (CAPF) के जवान अत्यंत कठिन परिस्थितियों में राष्ट्र सेवा कर रहे हैं।” CAPF कर्मियों को जो न्याय मिला था, उसे केंद्र सरकार ने CAPF Act 2026 के माध्यम से छीन लिया है। @SadhguruJV जी, इन्हें सद्बुद्धि दें ताकि यह काला कानून वापस लें। #JusticeForCAPF

50 IAS-IPS अफसरों ने पहले खरीदी जमीन, फिर वहीं से निकला बाईपास... ₹5 करोड़ की प्रॉपर्टी हुई 60 करोड़ की, CM से शिकायत भोपाल वेस्टर्न बाईपास प्रोजेक्ट के रूट पर 50 IAS-IPS अफसरों के प्रोजेक्ट से पहले जमीनें खरीदने के आरोप. 'सिस्टम परिवर्तन अभियान' ने सीएम मोहन यादव से3200 करोड़ रुपये की योजना रद्द करने की मांग की पूरी ख़बर: intdy.in/x8nosk #BhopalWesternBypassProject #MadhyaPradesh

#Bigbreaking CAPF now seeks PM @narendramodi intervention into what's india's longest service battle over growing concerns of resentment. Experts from judiciary voices for legal sanctity of Supreme courts; its respect & validation by legislatures. @ANI @PMOIndia @BharatKeVeer







सुप्रीम कोर्ट @indSupremeCourt के फैसलों के बाद कानून/संशोधन लाकर उनके प्रभाव को “न्यूट्रलाइज़” करना नया नहीं है 1951 का First Amendment (reservation को संवैधानिक आधार), 1971 का 24th Amendment ( के बाद भी Parliament की शक्ति पर Basic Structure की सीमा), 1975 का 39th Amendment (PM के चुनाव को न्यायिक समीक्षा से बाहर करने की कोशिश (SC ने रद्द किया), 1976 का 42nd Amendment (न्यायिक समीक्षा कमजोर करने का प्रयास—कई हिस्से खारिज), 2018 का SC/ST Act amendment हर दौर में एक पैटर्न दिखता है: कोर्ट फैसला देता है, फिर कानून बदलकर उसका असर बदला जाता है। सिद्धांत यह है कि Parliament कानून बदल सकती है, लेकिन सीधे कोर्ट के फैसले को रद्द नहीं कर सकती उसे वही “कानूनी आधार” बदलना पड़ता है जिस पर फैसला टिका था। यहीं से असली बहस शुरू होती है.. क्या यह वैध सुधार है या न्यायिक निष्कर्ष को दरकिनार करने का तरीका है? अब #CAPF के मामले में के जवानों को के @indSupremeCourt के verdict के बाद उम्मीद थी कि वर्षों की सेवा और जोखिम के हिसाब से सेवा-शर्तों में समानता मिलेगी। लेकिन इसके बाद बिल लाकर नियम ही ऐसे बदल दिए गए कि कोर्ट से मिली राहत का व्यावहारिक असर कम हो गया। सवाल यही है—अगर सालों की कानूनी लड़ाई के बाद मिली न्यायिक राहत को संसद की संख्या के दम पर निष्प्रभावी कर दिया जाए, तो आम जवान और नागरिक न्याय पर भरोसा कैसे बनाए रखे? संविधान का संतुलन यही कहता है कि कानून बदलिए, खामियां दूर कीजिए but बार-बार न्यायिक फैसलों का असर खत्म करना एक खतरनाक मिसाल बन सकता है। लोकतंत्र की असली ताकत टकराव में नहीं, बल्कि संस्थाओं के बीच भरोसे और संतुलन में है।



एक निर्णय जो इतिहास लिखेगा: CAPF General Administrative Act 2026 और लोकतंत्र की अंतिम परीक्षा भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी यह रही है कि संकट के क्षणों में भी कुछ संस्थाएँ और व्यक्तित्व दीवार बनकर खड़े हुए हैं। जब सत्ता का संतुलन डगमगाया, तब कुछ फैसलों ने इतिहास की दिशा बदल दी। स्वर्गीय T. N. Seshan आज भी इसलिए याद किए जाते हैं क्योंकि उन्होंने चुनावों में सत्ता या विपक्ष—किसी के भी दबाव के आगे झुकने से इनकार किया और लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा की। इसी तरह स्वर्गीय Jagmohan Lal Sinha का निर्णय, जिसने स्वर्गीय Indira Gandhi के चुनाव को निरस्त किया, यह दर्शाता है कि न्यायपालिका जब खड़ी होती है, तो वह सत्ता से ऊपर संविधान को रखती है। वहीं Kesavananda Bharati case ने यह स्थापित किया कि संसद भी संविधान की मूल संरचना को नहीं बदल सकती। आज फिर वैसा ही एक क्षण हमारे सामने खड़ा है। “CAPF General Administrative Act 2026” केवल एक साधारण कानून नहीं है— यह एक काला कानून है, जो भारतीय लोकतंत्र को एक काले अध्याय की ओर धकेलने का प्रयास है। यह उस न्यायिक भावना को चुनौती देने का प्रयास है, जिसे माननीय Supreme Court of India ने अपने निर्णयों में स्थापित किया है। यह वह मोड़ है जहाँ से तय होगा कि क्या सत्ता अपनी सीमाओं में रहेगी या कानून के आवरण में अपने प्रभाव का विस्तार करती जाएगी। आज स्थिति यह है कि सत्ता का प्रभाव विधायिका पर है, शासन की दिशा उसी से निर्धारित होती है, और अब वही सत्ता अपनी “अश्वमेध” की दौड़ को न्यायिक क्षेत्र तक बढ़ाना चाहती है। कार्यपालिका के अनेक क्षेत्रों में प्रभाव स्थापित करने के बाद यह एक तरह की “probing fire” है—सरकार यह परखना चाहती है कि न्यायपालिका की प्रतिक्रिया क्या होगी। भारत का सौभाग्य यह रहा है कि उसकी सेना और CAPFs आज तक राजनीतिक पक्षपात से मुक्त रहे हैं। जहाँ Enforcement Directorate और Central Bureau of Investigation जैसी संस्थाओं पर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं, वहीं CAPFs पर ऐसा कोई व्यापक आरोप नहीं लगा। यही उनकी विश्वसनीयता है—और यही आज दांव पर है। यदि इस एक्ट के माध्यम से सत्ता CAPFs के नेतृत्व पर प्रभाव स्थापित करने में सफल होती है, तो यह केवल एक संस्थागत बदलाव नहीं होगा—यह लोकतंत्र की उस नींव को हिला देगा, जो निष्पक्षता और संतुलन पर आधारित है। और यहाँ सबसे गंभीर पहलू यह है— आज जिन सेवाओं को “oblige” करने की कोशिश की जा रही है, कल वही सेवाएँ सत्ता की बंधक बन जाएँगी। फिर स्थिति यह होगी कि उन्हें केवल वैध ही नहीं, बल्कि अवैध कार्यों के लिए भी उपयोग में लाया जाएगा, क्योंकि जब नियंत्रण स्थापित हो जाता है, तो सीमाएँ स्वतः समाप्त हो जाती हैं। संविधान का “separation of powers” सिद्धांत इसीलिए है कि कोई भी सत्ता निरंकुश न हो। लेकिन जब सत्ता अपने हित में कानून बनाकर न्यायपालिका के निर्णयों को कमजोर करने लगे, तो यह लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा आघात है। आज माननीय Supreme Court of India के सामने एक ऐतिहासिक अवसर है— सिर्फ एक कानून का परीक्षण नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा का। जब माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने Central Bureau of Investigation को “पिंजरे का तोता” कहा था, तब वह एक चेतावनी थी। आज उसी “तोते” को आज़ाद करने का स्वर्णिम अवसर है— एक ऐसा निर्णय देकर जो यह स्पष्ट कर दे कि भारत में संस्थाएँ सत्ता की नहीं, संविधान की अधीन हैं। यदि इस “probing fire” में न्यायपालिका ने सत्ता को उसकी संवैधानिक सीमा नहीं दिखाई, तो यह प्रवृत्ति यहीं नहीं रुकेगी— यह बढ़ती जाएगी, फैलती जाएगी। और तब— केवल एक संस्था नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था ही “तोता” बनती नजर आएगी। अन्याय एक ऐसा ऑक्टोपस है, जो कभी एक जगह सीमित नहीं रहता— वह धीरे-धीरे हर संस्था को अपने शिकंजे में लेने की कोशिश करता है। और अंत में— यह केवल CAPF का मुद्दा नहीं है, यह पूरे भारत के भविष्य का प्रश्न है। यह उस विचारधारा के विरुद्ध संघर्ष है जो लोकतंत्र की हर परत को अपने नियंत्रण में लेना चाहती है। भविष्य CAPF के उन शूरवीरों का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखेगा, जिन्होंने लोकतंत्र की आत्मा को बचाने के लिए अपना सर्वस्व दांव पर लगाया, और सत्ता के अश्वमेध के घोड़े को न्याय की स्वतंत्रता के क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने हेतु पूरे राष्ट्र को सचेत किया। और भारत की सामूहिक चेतना को पूर्ण विश्वास है कि माननीय Supreme Court of India इस निर्णायक क्षण में आगे आएगा और लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा करेगा। @BJP4India @INCIndia @samajwadiparty @AITCofficial @MahuaMoitra @VTankha @KapilSibal #CAPF #JusticeForCAPF #AllEyesOnSupremeCourt












