
kuldeep
872 posts



@DelhiPolice के थाना सोनिया विहार के SHO द्वारा माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी की जा रही है। मेरी याचिका में सभापुर गांव की ग्रामसभा भूमि, खसरा नंबर 606 पर अतिक्रमण रोकने हेतु माननीय उच्च न्यायालय ने दिनांक 29/04/2025 को स्पष्ट आदेश दिया था कि SHO सोनिया विहार तत्काल अतिक्रमण रुकवाएं तथा भविष्य में कोई कब्जा न हो, इसकी जिम्मेदारी भी SHO की होगी। पूर्व SHO इस आदेश का पालन कर रहे थे, किन्तु वर्तमान SHO श्री पंकज सिंह के कार्यभार संभालने के बाद उक्त भूमि पर पुनः अतिक्रमण शुरू हो गया है—एक कमरा निर्मित किया गया तथा मिट्टी डालकर भराव किया गया। मैंने दिनांक 05 अप्रैल को SHO से मिलकर आदेश की प्रति दिखाते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया। 06 अप्रैल को सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर अपडेट मांगा तो SHO द्वारा व्हाट्सएप कॉल कर सख्त भाषा में कहा गया कि “आपको मुझसे पूछने की ऑथोरिटी किसने दी।” इस संबंध में मैंने @DCPNEastDelhi कार्यालय एवं थाना सोनिया विहार में लिखित शिकायत दे दी है। उच्चाधिकारियों से निवेदन है कि मामले का संज्ञान लेकर माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा ग्रामसभा भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोका जाए व निर्माण कार्य करने वाले पर कानूनी कार्यवाही की जाए। @CPDelhi @JointCP_ER @LtGovDelhi @LokNiwasDelhi @HMOIndia @PMOIndia @AcpKhajuri @Sho_Soniavihar

@DCP_SHAHDARA Sir this complaint has been made by our building residents at around 8.15 pm for an unidentified car parked in our basement parking and is not claimed to be owned by any of the building residents. I humbly request you to kindly take this matter into cognizance.





























