
◆◆ *संभावित बाढ़ / सुखाड़ से संबंधित पूर्व तैयारियों को लेकर माननीय उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, सारण जिला श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन*
छपरा, 25 मई 2026
◆ संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई पूर्व तैयारियों एवं कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा हेतु समाहरणालय सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता माननीय उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री सारण जिला श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा की गई।
◆ बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि पूरी तरह से 'अलर्ट' एवं जागरूक (Alert & Aware) मोड में रहें, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में आमजन को त्वरित राहत पहुंचाई जा सके।
◆जिलाधिकारी ने पावर पॉइंट के माध्यम से तैयारियों के संबंध में एक एक कर जानकारी दी।
◆ विगत 5 वर्षों के वर्षापात के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन की व्यापक योजना तैयार की गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार बाढ़ आपदा मानव संसाधन एवं क्रियान्वयन के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
◆ जिला स्तर पर सभी आवश्यक संसाधनों की विस्तृत मैपिंग की गई।
● जिला में 31,881 पॉलिथीन शीट्स उपलब्ध है तथा प्रमंडल का नोडल जिला होने के नाते आवश्यकतानुसार अन्य जिलों को पॉलिथीन शीट की आपूर्ति करने के लिए निविदा के माध्यम से दर एवं अपूर्त्तिकर्त्ता का निर्धारण किया गया है। इसके साथ ही लाइफ जैकेट्स तथा महाजाल की आपूर्ति हेतु भी निविदा के माध्यम से प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इन सामग्रियों की ससमय आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निविदा के माध्यम से आदेश निर्गत किये गये हैं।
◆ नावों का परिचालन: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित आवागमन एवं बचाव कार्यों के लिए 198 निजी नाव मालिकों के साथ एकरारनामा कर तैयार स्थिति में रखा गया है।
◆ खाद्यान्न एवं ड्राई राशन पैकेट: आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों के लिए ड्राई राशन पैकेट तथा फूड पैकेट्स तैयार करने हेतु पैकेटिंग के लिए स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं।
◆ राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई: बाढ़ पीड़ितों के आश्रय हेतु कुल 199 बाढ़ राहत शिविर स्थल चिन्हित किए गए हैं। इसके साथ ही, शुद्ध व गर्म भोजन की व्यवस्था के लिए 178 सामुदायिक रसोई स्थल भी चिन्हित किये गये हैं।
◆ अनुग्रहिक अनुदान (GR): बाढ़ प्रभावित पात्र परिवारों को आपदा संपूर्ति पोर्टल के माध्यम से सीधे बैंक खाते में 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से अनुग्रहिक अनुदान राशि अंतरित करने हेतु परिवारों के सत्यापन की प्रक्रिया को अग्रिम रूप से अद्यतन कर लिया गया है।
◆ तटबंधों की सुरक्षा
तटबंधों की स्थिति : बाढ़ सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। कुल चिन्हित मुख्य स्थलों में से 10 में से 5 स्थलों पर कार्य पूर्ण कर लिया गया है, तथा शेष 5 स्थलों पर कार्य प्रगति पर है, जिसे इस माह के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया गया।
◆ पेयजल हेल्पलाइन: पेयजल से संबंधित नल जल या चापाकलों की त्वरित मरम्मत हेतु विशेष हेल्पलाइन नंबर 06152-244791 जारी किया गया है, जो सुबह 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक क्रियाशील रहकर शिकायतों का निवारण कर रहा है।
◆ जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (नियंत्रण कक्ष): किसी भी आपातकालीन सूचना अथवा सहायता के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित है, जिसका दूरभाष संख्या 06152-245023 है। यह नियंत्रण कक्ष 24X7 (चौबीसों घंटे) कार्यरत है।
◆ बैठक में माननीय सांसद महाराजगंज श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री सुनील कुमार सिंह, माननीय विधायकगण सर्वश्री जनक सिंह, जितेंद्र राय, कृष्ण कुमार मंटू, सुरेंद्र राम, विनय सिंह, रणधीर सिंह, माननीय विधायक श्रीमती छोटी कुमारी, माननीय विधायक श्रीमती करिश्मा, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती जयमित्रा देवी, उप महापौर श्रीमती रागिनी कुमारी, जिलाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार, उप विकास आयुक्त श्री लक्ष्मण तिवारी, अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार, नगर आयुक्त श्री रंजीत कुमार, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा भूमि सुधार उपसमाहर्ता उपस्थित थे।
#disastermanagement
#meeting
#DeputyCM
#saran
#chapra
@BiharDMD
@IPRDBihar




हिन्दी
































