SSB ACADEMY BHOPAL retweetledi

विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (#SSB) देशवासियों से अनुरोध करता है कि थैलेसीमिया जैसे गंभीर आनुवंशिक रक्त विकार के प्रति जागरूक रहें, जो अनेक परिवारों के जीवन को प्रभावित करता है।
यह दिवस हमें इस तथ्य का स्मरण कराता है कि थैलेसीमिया की रोकथाम, समय पर जांच, शीघ्र निदान एवं निरंतर उपचार के माध्यम से इसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
आइए, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि नियमित स्क्रीनिंग को प्रोत्साहित करेंगे, जन-जागरूकता को बढ़ावा देंगे तथा थैलेसीमिया से प्रभावित व्यक्तियों को एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में सक्रिय योगदान देंगे।
#WorldThalassaemiaDay #ThalassaemiaAwareness #SewaSurakshaBandhutwa
@HMOIndia
@PIBHomeAffairs
@MoHFW_INDIA
@PIB_India
हिन्दी












































