

चेंबूर, पी. एल. लोखंडे मार्ग झोपड़पट्टी क्षेत्र में भीषण पानी की किल्लत! स्थानीय नागरिकों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीएमसी M/W Ward प्रशासन तुरंत ध्यान देकर नियमित पानी सप्लाई शुरू करे। पी. एल. लोखंडे मार्ग के सिद्धार्थ नगर, गुलशन बाग, मालेकर वाडी, पी. वाय. थोरात मार्ग जैसे दलित-मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। मुस्लिम समुदाय का बकरीद ईद का त्योहार भी नज़दीक है, ऐसे में पानी की समस्या के कारण नागरिकों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। @mybmcWardMW प्रशासन से अपील है कि इस गंभीर मुद्दे को तत्काल हल कर नागरिकों को राहत प्रदान करे। “पानी हमारा अधिकार है, कोई एहसान नहीं!” चेंबूर के जिन-जिन इलाकों में पानी नहीं आ रहा है, कृपया अपने एरिया का नाम और टैप/पानी की समस्या का फोटो कमेंट करें। #Chembur #PLLokhandeMarg #WaterCrisis #BMC #Slum @VarshaEGaikwad @ianildesai @mybmc @TawdeRitu @mumbaimatterz @ravi38640818 @mcgmwater @chemburstreets @INCMumbai @ChemburChapters



















