
Prem singh Yadav
19 posts

Prem singh Yadav
@Bkukranti3
Jai Jawan Jai Kisan Bhartiya Kisan union Kranti Pradesh mahasachiv




चेतावनी नोटिस सेवा में, जिलाधिकारी महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला इंटेलिजेंस ब्यूरो (LIU), जनपद हरदोई, उत्तर प्रदेश। दिनांक : 11……/01……/2026 विषय : फर्जी शिकायत देकर भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के जिला अध्यक्ष की मान-प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने तथा ग्राम प्रधान द्वारा भ्रष्टाचार के संबंध में चेतावनी नोटिस। महोदय, सविनय अवगत कराना है कि थाना शाहाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अगापुर के प्रधान श्री अखिलेश कुमार सिंह द्वारा भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के जिला अध्यक्ष श्री सतवीर सिंह के विरुद्ध जानबूझकर फर्जी व निराधार प्रार्थना पत्र/शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया गया, जो जांच में असत्य एवं झूठा पाया गया है। उक्त कृत्य भारतीय दंड संहिता की धारा 182 (झूठी सूचना देना), धारा 211 (झूठा आरोप लगाना), धारा 499/500 (मानहानि) तथा अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। इसके अतिरिक्त पद का दुरुपयोग कर प्रशासन को गुमराह करना भी गंभीर विषय है। साथ ही यह भी अनुरोध है कि श्री अखिलेश कुमार सिंह की प्रधानी के दौरान कराए गए समस्त विकास कार्यों, स्वीकृत धनराशि एवं व्यय की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि कार्य वास्तव में जनहित में हुए हैं अथवा सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। अतः यह चेतावनी नोटिस दिया जाता है कि यदि शीघ्र ही उपरोक्त प्रकरण में विधि सम्मत कार्रवाई एवं निष्पक्ष जांच नहीं की जाती है, तो भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) अपने जिला अध्यक्ष के मान-सम्मान एवं संगठन की छवि की रक्षा हेतु लोकतांत्रिक व संवैधानिक दायरे में रहते हुए आंदोलनात्मक एवं कानूनी कदम उठाने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित दोषियों की होगी। कृपया प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें। धन्यवाद। भवदीय, परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) @HardoiVoice @dmhardoi @hardoipolice @hardoi @hardoisamachar @senior83598 @Deo_Hardoii @ICDS_HARDOI @UPSRTC_HARDOI @India_NHRC @CMOfficeUP @myogioffice @myogiadityanath @Uppolice @UPGovt @dgpup @ManojKu51156457































नोएडा में बढ़ते ट्रैफिक को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन क्रान्ति के प्रतिनिधिमंडल ने एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह, एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला जी से कारी मुलाकात एवं नोएडा के ट्रैफिक को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है उसके बारे में यूनियन ने बताया एवं अधिकारियों ने आभार व्यक्त किया @dgpup


