दिनांक 25.04.2026 पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर के साथ संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाने हेतु
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड परीक्षा को नक़लविहीन, शूचितापूर्ण,पारदर्शी तरीके से संपन्न किये जाने हेतु प्रशासनिक अधिकारियो जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए
@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@SaharanpurDm
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के विभिन्न परीक्षा केदो का निरीक्षण किया। परीक्षा केन्द्रो पर की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं को जाँचा,संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@UPGovt@ChiefSecyUP@SaharanpurDm@InfoDeptUP
तहसील सदर एवं विकासखंड बलियाखेड़ी का किया गया निरीक्षण।
#कार्यालय में कोई भी पत्रावली ना रखी जाए लम्बित।
#अधिकारीगण पत्रावलियों का समयांतर्गत निस्तारण करें सुनिश्चित।
#दिन-प्रतिदिन की तिथि देकर पुराने वादों को यथाशीघ्र किया जाए निस्तारित।
@CMOfficeUP@SaharanpurDm@InfoDeptUP
कलेक्ट्रेट सहारनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया, शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर समीक्षा की, पत्रावलियों को व्यवस्थित किया जाने तथा राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
@CMOfficeUP@InfoDeptUP@ChiefSecyUP@SaharanpurDm@InfoDeptUP
विशेष पुनरीक्षण अभियान #SIR के अंतर्गत दावे,आपत्ति निस्तारण हेतु 03सहारनपुर नगर विधानसभा के नगर निगम स्थित केंद्र का निरीक्षण किया, अपर आयुक्त, अपर आयुक्त नगर निगम, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह उपस्थित रहे, संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
@ECISVEEP@ceoup@Deo_saharanpur
विशेष पुनरीक्षण अभियान #SIR के अंतर्गत दावे,आपत्ति निस्तारण कार्य का जनपद मुजफ्फरनगर के विधानसभा 14 मुजफ्फरनगर के बूथ संख्या 1 से 6 डी ए वी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर व तहसील सदर में स्थापित बूथ संख्या 74 से 78 व 65 से 64 का निरीक्षण किया
@ECISVEEP@ceoup@DmMuzaffarnagar@InfoDeptUP
16 वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026
वर्ष 2025 में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित कार्य में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए 6 जिला निर्वाचन अधिकारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया ----
🏅 श्री रविंद्र सिंह, IAS, , फतेहपुर
🏅 श्री प्रेम रंजन सिंह, IAS , एटा
🏅श्री शशांक त्रिपाठी IAS, बारांबकी
🏅श्री इंद्रमणि त्रिपाठी ,IAS , औरैया
🏅श्री अरविंद सिंह चौहान, IAS, शामली
🏅 सुश्री गज़ल भारद्वाज, IAS, महोबा
☝️मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 💐
@ECISVEEP@DDNewslive@PIB_India@SpokespersonECI@AIRNewsHindi@PTI_News@ians_india@ANI
सामान्य निवास और स्थाई निवास में अंतर है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किसी निर्वाचक की मैपिंग न होने पर उसको नोटिस मिलने पर जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की सूची में स्थाई निवास प्रमाण पत्र तो है परंतु सामान्य निवास प्रमाण पत्र नहीं है।इसलिए सामान्य निवास प्रमाण पत्र मान्य नहीं है।
फ़ॉर्म 6 भरते समय जन्मतिथि एवं आवासीय पते के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड मान्य है। जन्मतिथि के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड के अलावा भी पाँच अन्य विकल्प उपलब्ध है जिनमें से भी कोई एक दस्तावेज़ साक्ष्य के रूप में मान्य होगा इसी प्रकार आवासीय पते के साक्ष्य के रूप में आधार कार्ड के अलावा छह अन्य विकल्प उपलब्ध है जिनमें से भी कोई एक दस्तावेज़ी साक्ष्य के रूप में मान्य होगा। इन सारे दस्तावेज़ी विकल्पों की लिस्ट फ़ार्म 6 में ही दी गई है।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण यानी SIR में फ़ॉर्म 6 भरते समय नयी बात यह है कि फ़ॉर्म 6 के साथ एक घोषणा पत्र भी देना है जिसमें आवेदक को विगत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2003 की अंतिम मतदाता सूची में स्वयं का अथवा स्वयं के माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का नाम खोज कर उसकी सूचना घोषणा पत्र में भरनी है। यदि आप यह कर लेते हैं तो फिर बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज़ी साक्ष्य के आपका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा।
यदि फ़ॉर्म 6 भरते समय आवेदक घोषणा पत्र में 2003 की अंतिम मतदाता सूची में से स्वयं का अथवा अपने माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का भी नाम नहीं खोज पाता है तो आवेदक को ERO द्वारा एक नोटिस दिया जाएगा। नोटिस का प्रारूप वही होगा जो कि गणना चरण के दौरान गणना फ़ार्म में स्वयं का अथवा अपने माता पिता दादा दादी नाना नानी में से किसी एक व्यक्ति का भी नाम नहीं दर्ज करने वाले मतदाताओं को दिया जा रहा है और नोटिस पर दिए गए दस्तावेजों की सूची में से आवेदक को दस्तावेज़ी साक्ष्य देना होगा। दस्तावेज़ी साक्ष्य देने पर आवेदक का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत दिनांक 18 जनवरी 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी @mbansal_ias ने 05 देवबन्द विधानसभा के मतदेय स्थल एचआईवी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या
239 से 250 का निरीक्षण किया, संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये।
@ECISVEEP@ceoup@Dcomm_sre@InfoDeptUP
विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम पिंनना के बालिका इंटर कालेज के बूथ संख्या 53, 54, 55, 56, 57, 58, 59 का निरीक्षण किया गया। उपस्थित बीएलओ व अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये।
@ECISVEEP@SpokespersonECI@ceoup@DmMuzaffarnagar@InfoDeptUP