
पंचायत सहायक यूनियन बस्ती
1.2K posts





📢 पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ाओ! हम पंचायत सहायक दिन-रात मेहनत करके सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाते हैं, लेकिन आज भी हमें मात्र ₹6000 मानदेय मिलता है। 👉 हमारी मांग: न्यूनतम मानदेय ₹18,000 से बढ़ाकर ₹26,910 तक किया जाए, ताकि हम सम्मानजनक जीवन जी सकें। ❗ डिजिटल इंडिया की रीढ़ बनने वाले पंचायत सहायकों के साथ यह अन्याय क्यों? अब समय आ गया है कि हमारी आवाज सुनी जाए ✊ @myogiadityanath @UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @UP_PanchayatiRaj @DDNewsLive @ABPNews @aajtak @News18India @ZeeNews #PanchayatSahayak #मानदेय_बढ़ाओ #SalaryIncrease #DigitalIndia #UPGovernment #BreakingNews #Viral #Trending #Panchayat #ग्रामीण_विकास @PSKUnionUP @ShivaniYogiBlp @BrijeshMishraPA @PSKS_UP @psunionup







ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों, निरीक्षणों और नवाचारों की झलक—पंचायती राज विभाग की मीडिया कवरेज। #PanchayatSuccess #UjjwalPanchayat #RoshanPanchyat #GraminVikas #UPPanchayatiraj

200 रुपये पर दिहाड़ी मजदूरी कर रहे यूपी के ग्राम पंचायत सहायकों के मानदेय में वृद्धि होनी चाहिए. 6000 प्रति माह में लेबरी कर ग्राम पंचायत सहायकों को महीनों मानदेय भुगतान नहीं किया जाता है. यूपी में न्यूनतम दिहाड़ी मजदूरी 500 से 700 रुपये है. पढ़े लिखे युवा इनसे भी गए गुजरे हैं. ✍️ @myogiadityanath @UPGovt @CMOfficeUP










#PSU86 मंत्री ओमप्रकाश राजभर का छात्रों को “गुंडा” कहना निंदनीय - पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश एबीवीपी द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से चलाए जा रहे छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज कराना और उसके बाद छात्रों को “गुंडा” कहकर संबोधित करना प्रदेश सरकार के मंत्री श्री ओमप्रकाश राजभर की अलोकतांत्रिक मानसिकता और छात्र विरोधी रवैये को उजागर करता है। पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्रा ने कहा - “छात्र राष्ट्र का भविष्य हैं। उन्हें गुंडा कहकर आप न केवल एबीवीपी का अपमान कर रहे हैं, बल्कि पूरे राष्ट्रवादी छात्र आंदोलन की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री जी का यह बयान लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।” प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि - पुलिस की बर्बरता को “अपना काम” बताना मंत्री के दोहरे चरित्र का परिचायक है। पंचायत सहायकों की जायज़ मांगों का विरोध करने के बाद अब छात्रों को बदनाम करना दर्शाता है कि ओमप्रकाश राजभर न तो युवाओं के पक्षधर हैं और न ही समाज के। पंचायत सहायक यूनियन उत्तर प्रदेश एबीवीपी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और स्पष्ट करती है कि - पंचायत सहायकों और छात्रों की आवाज़ को दबाने का हर प्रयास आंदोलन को और मज़बूत करेगा। इतिहास गवाह है कि जब-जब युवाओं को दबाया गया है, तब-तब समाज में बड़े परिवर्तन और क्रांति ने जन्म लिया है। यूनियन का संदेश छात्र और पंचायत सहायक दोनों ही राष्ट्रनिर्माण की धुरी हैं। मंत्रीगण यदि अपमानजनक शब्दों और अहंकार में डूबकर उनकी आवाज़ दबाने का प्रयास करेंगे तो यह संघर्ष और प्रखर होगा। यूनियन लोकतंत्र की रक्षा और अन्याय के विरुद्ध सदैव संघर्षरत रहेगी। #ABVP #PanchayatSahayakUnionUP #IStandWithABVP #ABVPForStudents #ABVPForSociety #StudentsPowerNationsPower #दलाल_मंत्री_ओमप्रकाश_राजभर




















