
दिनांक 14.05.2026 को संसदीय राजभाषा समिति की तीसरी उपसमिति द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय, कोझिकोड एवं उप क्षेत्रीय कार्यालय, त्रिसूर का राजभाषायी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय, कोझिकोड को राजभाषा कार्यान्वयन की दिशा में समिति द्वारा अनेक बहुमूल्य सुझाव प्रदान किए गए। कार्यालय द्वारा समिति को आश्वस्त किया गया कि दिए गए सभी सुझावों का अनुपालन आगामी छह माह के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। उप क्षेत्रीय कार्यालय, त्रिसूर का निरीक्षण संतोषजनक रहा।
यह निरीक्षण हमें स्मरण कराता है कि राजभाषा कार्यान्वयन एक सतत एवं निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। अतः यह अपेक्षित है कि हम केवल निरीक्षण तक सीमित न रहें, अपितु वर्षपर्यंत हिंदी के प्रयोग को अपनी कार्य-संस्कृति का अभिन्न अंग बनाएँ।
@PMOIndia @Rao_InderjitS @_saurabhgarg @PIB_India @PibMospi @mygovindia @NITIAayog


हिन्दी







