
Dev...pl Follow
2.1K posts











हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस हरित भूमि पर अवैध मदीना मस्जिद दिल्ली के एफ ब्लॉक, मंगोलपुरी में पार्क हेतु आरक्षित हरित भूमि पर अवैध अतिक्रमण और बहुमंज़िला धार्मिक ढाँचे का निर्माण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। यह पूरा निर्माण बिना किसी विधिक स्वीकृति या अनुमति के किया गया है। याचिकाकर्ता प्रीत सिरोही सेव इंडिया फाउंडेशन द्वारा कहा गया है कि इस अवैध निर्माण और अतिक्रमण के संबंध में कई शिकायतें संबंधित अधिकारियों को की गईं, परंतु अधिकारियों द्वारा कानूनी कार्रवाई करने के बजाय केवल शिकायत को इधर-उधर घुमाया जा रहा है। इस पर न्यायिक हस्तक्षेप की मांग को लेकर याचिकाकर्ता ने माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया है। याचिका में की गई प्रार्थनाएँ (Prayer) 1.माननीय न्यायालय से अनुरोध है कि एक मैंडेमस रिट या अन्य उपयुक्त आदेश जारी करते हुए, दिल्ली के मंगोलपुरी एफ ब्लॉक पार्क में किए गए अतिक्रमण पर कानूनी कार्यवाही करने का निर्देश दिया जाए, जैसा कि एसटीएफ पोर्टल पर दर्ज शिकायत (संदर्भ संख्या: SNS2024051816) में उल्लिखित है। 2.साथ ही न्यायालय से यह भी निवेदन किया गया है कि पार्क की सार्वजनिक भूमि से संपूर्ण अवैध निर्माण व अतिक्रमण को हटाने का आदेश पारित किया जाए, जैसा कि एफ ब्लॉक क्षेत्र के लेआउट प्लान में स्पष्ट रूप से पार्क हेतु आरक्षित भूमि दिखाई गई है। माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है। - प्रेस विज्ञप्ति @ANI @ZeeNews @SudarshanNewsTV @PTI_News @ians_india @RashtraJyoti धन्यवाद- @sewanyaya @swati_gs

























