PRO Defence Pune retweetledi

आज पुणे स्थित कमांड हॉस्पिटल पहुंचकर मेरे साढ़ू भाई, रिटायर्ड कर्नल रणवीर सिंह जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका कुशलक्षेम जाना।
कमांड अस्पताल आकर हमारी सेना के कुशल प्रबंधन को देखकर मन गर्व से भर गया। इतना समर्पण, सेवा और साधना का भाव कहीं और मिलना दुर्लभ है। यहाँ की व्यवस्था, स्वच्छता, मरीजों की सेवा और देखभाल सब अद्भुत है।
अस्पताल का पूरा स्टाफ सदैव सेवा के लिए तत्पर रहता है। न सिर्फ सेना के जवानों, बल्कि आम नागरिकों को भी यहाँ उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलती हैं। एयरपोर्ट पर भी आमजन से बातचीत के दौरान यही सुनने को मिला कि कमांड अस्पताल जैसी व्यवस्थाएँ और सेवाएँ अन्यत्र दुर्लभ हैं।
अस्पताल में कमांडेंट मेजर जनरल सानिल मोहन जी, ब्रिगेडियर (प्रशासन) पद्मिनी श्रीनिवास जी, न्यूरोलॉजिस्ट कर्नल सतीश जी, लॉजिस्टिक्स अधिकारी कर्नल ईश्वर दास जी सहित पूरी टीम को हृदय से बधाई और धन्यवाद। आप देश का गौरव हैं, हमारा गर्व हैं। जय हिन्द।




हिन्दी











































