


Dr Deepak Khare
1.7K posts

@imdrdeepak
MBBS | DA | DNB Anaesthesia | MNAMS Common Man with Common Thoughts 🙏अहिंसा परमो धर्मः,धर्म हिंसा तथैव च:🙏 #NatureLover #Jabalpuriya #ProudIndian #AnimalLover











जबलपुर ही क्यों निशाने पर? —————————— चाहे @IndiGo6E हो या फिर @spicejet, जब भी कोई नया शेड्यूल आया, जबलपुर को नई फ्लाइट तो मिली नहीं, अलबत्ता पुरानी ज़रूर बंद हो गई. ऐसा कई बार हो चुका है. जबलपुर से 270 किमी दूर नागपुर के साथ ऐसा नहीं होता, 312 किमी दूर भोपाल के साथ ऐसा नहीं होता, 370 किमी दूर रायपुर के साथ ऐसा नहीं होता, और तो और 500 किमी दूर इंदौर के साथ भी ऐसा नहीं होता. इन शहरों की फ्लाइट्स पहले भी निर्बाध चलती थीं, और अब भी चल रहीं हैं. प्रश्न ये है कि जबलपुर के साथ ऐसा क्यों होता है, वो भी बार-बार.. कमजोर जनप्रतिनिधित्व ने जबलपुर को हमेशा दिक्कत में डाला है, खासकर वायुसेवाओं के मामले में. जब @MPRakeshSingh सांसद थे, तब वायु सेवाओं का एक तरह से स्वर्णयुग चल रहा था, छोटे से एयरपोर्ट से सवा दर्जन उड़ानें संचालित हो रहीं थी. तब भी तत्कालीन उड्डयन मंत्री @JM_Scindia ने अपने प्रभाव का उपयोग कर के जबलपुर की उड़ानों को ग्वालियर स्थानांतरित करा लिया था पर तत्कालीन सांसद राकेश सिंह ने प्रयासों में कमी नहीं की थीं. एयरलाइंस कंपनीज उनके संपर्क में रहा करतीं थीं और दबे शब्दों में बता दिया करती थीं कि किस राजनैतिक दबाव में क्या होने वाला है? वर्तमान सांसद @mpashishdubey को भी इसी तरह लगातार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री @RamMNK और एयरलाइंस कंपनियों के भी संपर्क में रहकर जबलपुर की वायु सेवाओं की जरूरत के लिए पैरवी करते रहना पड़ेगा. फिलहाल @AirIndiaX और @AkasaAir काफ़ी तेज़ी से विस्तार कर रही हैं. सांसद आशीष दुबे को इन दोनों एयरलाइंस से संवाद स्थापित करना चाहिए. @airindia के बेड़े में भी लगातार नए विमान शामिल हो रहे हैं. अगर एक बार एयर इंडिया की एंट्री जबलपुर में हो जाती है तो लंबे समय के लिए उड़ानों की उपलब्धता हो जाएगी. @VTankha @SumitraBJPMP वायु सेवा संघर्ष समिति को भी इस मुद्दे पर निर्णायक संघर्ष करना चाहिए. @himanshukhare







जबलपुरवासी ध्यान दें ! सड़क पार्किंग अब फ्री नहीं, रोड साइड वाहन खड़ा करने पर लगेगा शुल्क #jabalpur #RoadParking #charge #mpnews #bansalnewsmpcg #madhayapradesh



















सच है, भेड़ाघाट के बिना मध्य प्रदेश का पर्यटन अधूरा है @MPTourism @Manish4all














